हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जेत में वाटर वर्क्स परिसर 68 लाख रुपये की लागत से जल-जीवन मिशन के तहत पानी की टंकी का निर्माण कराया जा रहा रहा है। बुधबार को विधान परिषद सदस्य ठाकुर ओमप्रकाश सिंह ने भूमिपूजन किया। पंडित नवीन चतुर्वेदी ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य पूजन कराया। 8 माह में टंकी निर्माण का पूर्ण हो जाएगा। गत वर्ष अप्रैल माह में जैंत वाटर वर्क्स परिसर में हुए भीषण अग्निकांड में पानी की टंकी जलकर खंडहर हो गई थी। इससे ग्रामीणों के सामने पेयजल संकट व्याप्त हो गया। एमएलसी ने बताया है कि ग्रामीणों की पेयजल समस्या का समाधान कराया जा रहा है। जल जीवन मिशन जीएम राकेश शर्मा ने बताया लगभग 68 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण 8 माह में पूर्ण हो जाएगा। एमएलसी प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह, प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह, एई जल निगम भूपेंद्र, जेई जल निगम हेमंत सोलंकी, इंजीनियर अभय सिंह, आरके शर्मा, अनंत कृष्णा, तनुज सारस्वत, प्रहलाद शर्मा, प्रदुमन आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
