हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए सोमवार को वृंदावन बंद का एलान किया है। बंद का आह्वान गुरुकुल मार्ग स्थित कृष्ण साधक ट्रस्ट में आयोजित बैठक के दौरान किया गया। बैठक में अध्यक्ष आलोक बंसल ने कहा कि जिस तरह आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों की हत्या की वह अत्यंत पीड़ादायक और अमानवीय है। हम सभी वृंदावनवासियों से अपील करते हैं कि सोमवार को बाजार पूर्णतः बंद रखें और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के चेयरमैन धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने भी घटना की निंदा की। संरक्षक राजकुमार अग्रवाल, कालीचरण सिंह, नीरज गौतम, लक्ष्मीनारायण दीक्षित, आशीष ठाकुर, जॉनी भाटिया, कन्हैया गुप्ता, गोविंद खंडेलवाल, योगेश अग्रवाल, शाहिद कुरैशी आदि मौजूद थे।
इधर,, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने वृंदावन बंद में समर्थन देते हुए समस्त व्यापारियों से अपील की है कि वह इस शांतिपूर्ण आंदोलन में भाग लें और अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करें। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश द्विवेदी, नगर अध्यक्ष पवन ठाकुर, नगर महासचिव सतीष चौधरी, नगर कोषाध्यक्ष रास बिहारी अग्रवाल एवं नगर युवा अध्यक्ष राहुल अग्रवाल मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
