• Sat. Nov 28th, 2026

गोवर्धन के मुख्य बाजार में 2 घंटे तक लग रहा जाम जनता परेशान

Byvijay.singhal1233

Nov 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा।  गोवर्धन में मुख्य बाजार में लगभग 2 घंटे तक जाम लग रहा कुछ देर के लिए पुलिसकर्मी जाम खुलवा भी गए लेकिन उन्हें यथा स्थिति बन गई 2 घंटे तक जनता जाम में परेशान रही लेकिन कोई सुध लेने वाला मौजूद नहीं था। जाम के पीछे का कारण पता चला कि चकलेश्वर पर स्थित 11000 की लाइन के दो पोल गलन के कारण धाराशाही हो गए। जिसके कारण विद्युत विभाग की टीम के कार्य करने के चलते रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है। उस मार्ग से आने-जाने वाले ई रिक्शा और टेंपो बाजार में घुस गए जिसकी वजह से भयंकर जाम लग गया। एक तो बाजार में पहले से ही दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है चार-चार फुट आगे अतिक्रमण कर रखा है दूसरे खरीदारी करने आने वाले बाइक सवारों के उल्टे सीधे बाईकों को खड़ी करने तथा अंत में ई रिक्शा और टेंपो घुसने से जाम लग गया।चकलेश्वर मार्ग गोवर्धन कस्बे की परिक्रमा का मुख्य मार्ग और कई संपर्क मार्गों को जोड़ने वाला मार्ग है जिसकी वजह से आवागमन पर प्रभाव पड़ा और कस्बा के मुख्य बाजारों में जाम लग गया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.