• Sat. Nov 28th, 2026

पुलिस में बड़ा फेरबदल, पांच सीओ और सात इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र बदले

Byvijay.singhal1233

Nov 28, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा एसएसपी श्लोक कुमार ने पांच क्षेत्राधिकारियों सीओ और सात निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। नवागत क्षेत्राधिकारियों के आगमन के बाद यह बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार, नवागत सीओ देवेश सिंह को क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी बनाया गया है। उनके क्षेत्र में रिफाइनरी, फरह और हाईवे थाने रहेंगे। हिमांशु माथुर को सीओ गोवर्धन की जिम्मेदारी दी गई है। चमन सिंह चावड़ा को सीओ छाता वहीं सीओ रिफाइनरी रहे प्रवीण कुमार तिवारी को सीओ वृंदावन बनाया गया है। सीओ वृंदावन संदीप कुमार सिंह को सीओ यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक ओमहरी बाजपेयी को प्रभारी यूपी-112, अजब सिंह को अपराध शाखा, महेश सिंह को चुनाव सेल/मेला सेल/वीआईपी सेल, हेमेंद्र कुमार सिंह को साइबर थाना, आदित्य शंकर तिवारी को थाना जैत में निरीक्षक अपराध और अहमद हसन को डीआरबी/आईटीएमएस/यक्ष एप का प्रभारी बनाया गया है। अजब सिंह को थाना वृंदावन में अतिरिक्त निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.