• Fri. Nov 27th, 2026

सीडीओ ने कहा, न्यायालय के आदेश के क्रम में हुई तबादला प्रक्रिया, शिकायतों की जांच के लिए कमेटी गठित

Byvijay.singhal1233

Nov 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। शिक्षकों के तबादलों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच बीएसए रतन कीर्ति के पक्ष में एक महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों के तबादले न्यायालय के आदेश के क्रम में किए गए थे। सीडीओ के इस बयान से तबादला प्रकरण में बीएसए की भूमिका को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच मामले का एक महत्वपूर्ण पहलू सामने आया है। दरअसल, जिले में शिक्षकों के तबादलों को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चाएं चल रही हैं। तबादला प्रक्रिया पर कुछ लोगों की ओर से शिकायतें भी की गईं। इन शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बीएसए रतन कीर्ति को न्यायालय का आदेश प्राप्त हुआ था और उसी के क्रम में शिक्षकों के तबादले किए गए। उन्होंने यह भी बताया कि मामले में विभिन्न माध्यमों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनकी जांच के लिए कमेटी बनाई गई है। सीडीओ के बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि तबादलों के पीछे न्यायालय का आदेश एक महत्वपूर्ण आधार रहा है। ऐसे में जांच पूरी होने से पहले किसी भी प्रकार की अनियमितता को प्रमाणित मानना उचित नहीं होगा। अब जांच कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार है, जिससे यह स्पष्ट होगा कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अपनाई गई प्रक्रिया पूरी तरह नियमानुसार थी या नहीं। फिलहाल, बीएसए रतन कीर्ति के संबंध में सामने आए सीडीओ के बयान ने पूरे प्रकरण को एक नया दृष्टिकोण दिया है। अब निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.