हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गुरु पूर्णिमा पर वृंदावन धाम गुरु भक्ति में रंगा नजर आया। सुबह से भक्तों का आश्रमों में पहुंचना शुरू हो गया था। साध्वी ऋतंभरा ने कहा, प्रमुख आश्रम, मंदिर और संत निवासों में गुरु पूजन के लिए शिष्यों की लंबी कतारें लगी रहीं। पंचकोसीय परिक्रमा मार्ग, छटीकरा रोड, ज्ञान गुदड़ी और वात्सल्य ग्राम सहित विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान, आरती, प्रवचन और भंडारों का आयोजन हुआ। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए भोजन व ठहरने की व्यवस्था की गई, जबकि भीड़ को देखते हुए पुलिस भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में मुस्तैद रही।
छटीकरा मार्ग स्थित ठाकुर श्री प्रियाकांतजू मंदिर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथावाचक देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज के मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पूजन किया। कोलकाता से आए भक्तों ने आरती उतारी। आशीर्वचन में देवकीनंदन ठाकुरजी महाराज ने शिष्यों को नशामुक्त, सात्विक और धर्मानुकूल जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि धर्म के मार्ग पर चलकर ही व्यक्ति अपना वर्तमान और भविष्य दोनों संवार सकता है।
वहीं ज्ञान गुदड़ी स्थित ताड़ वाली कुंज में गुरु पूर्णिमा पर पंडित भक्तमालीजी के निवास पर पंडित जगन्नाथ प्रसाद भक्तमाली के चित्रपट के पूजन के साथ-साथ ही लाली वृन्दावनीजी का पूजन किया गया। पंडित रसिक शर्मा द्वारा गुरु दीक्षा प्रदान की गई। डॉ. अनूप शर्मा ने संचालन किया। पागल बाबा मंदिर में गुरु पूजन कार्यक्रम किया गया। व्यवस्था बल्देव चतुर्वेदी, एसके तिवड़ेवाल, किशोर तोषरीवाल, जितेंद्र लूमटा, रवि झुनझुनवाला, संदीप वैद्य आदि ने संभालीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
