• Thu. Jul 30th, 2026

जलस्तर बढ़ने से दूसरे दिन भी नहीं निकाला जा सका बच्चे का शव

ByVijay Singhal

Jul 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव के छोली गांव में तीन वर्षीय माधव हत्याकांड में शव को निकालने की प्रक्रिया दूसरे दिन भी पूरी नहीं हो सकी। यमुना के बढ़े जलस्तर के कारण पुलिस-प्रशासन की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा। लगातार जलस्तर बढ़ने से शव के अवशेष बहने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार 28 जून को मासूम माधव के शव को महावन स्थित ब्रह्मांड घाट पर जमीन खोदकर दबाया गया था। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने प्रशासन से अनुमति लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की लेकिन प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते दूसरे दिन भी सफलता नहीं मिल सकी। सीओ संजीव राय ने बताया कि यमुना का जलस्तर सामान्य होने पर ही शव को बाहर निकाला जा सकेगा। इधर, पुलिस ने पति कृष्ण मुरारी की तहरीर पर पत्नी रुचि के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाएगी। बीती 28 जून को रुचि अपने प्रेमी से फोन पर बात कर रही थी। इस दौरान तीन वर्षीय माधव अपनी मां को बार-बार टोक कर परेशान कर रहा था। प्रेमी से बातचीत में खलल पड़ता देख मां बाैखला गई। उसने हैवानियत की हदें पार करते हुए बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। मासूम की सांसें थमने के बाद महिला ने परिजन को गुमराह किया। इधर बच्चे की सामान्य मौत समझकर परिजन ने शव को यमुना किनारे जमीन में दबा दिया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.