• Mon. Nov 9th, 2026

अलौकिक स्वरूप में दिखेगा वृंदावन, रोड मैप, ब्रजवालों की होगी चांदी ही चांदी

Byvijay.singhal1233

Jun 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के साथ ही श्रीराधा-कृष्ण की लीला स्थली वृंदावन के अलौकिक स्वरूप को और निखारने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने पिछले कई माह की मशक्कत के बाद वृंदावन के विकास की योजना तैयार की है। इससे न केवल कॉरिडोर के आसपास परिक्रमा मार्ग और यमुना के प्राचीन घाटों का पौराणिक स्वरूप देखने को मिलेगा, बल्कि वन-उपवन सहित अनेक जनसुविधाओं का भी विकास होगा। इससे कृष्ण भक्त आध्यात्मिक भूमि पर अद्भुत आनंद की अनुभूति कर सकेंगे। जिला प्रशासन और ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कॉरिडोर के साथ ही वृंदावन के विकास का भी रोड मैप तैयार किया है। इसकी जानकारी दो दिन पहले पर्यटन सुविधा केंद्र पर व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने भी दी थी। इस योजना के तहत कॉरिडोर के सामने ही यमुना पर भव्य सिग्नेचर ब्रज भी बनेगा, जो वृंदावन में वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करेगा। कॉरिडोर के निकट ही यमुना रिवर फ्रंट विकसित होगा। परिक्रमा मार्ग के विकास के लिए भी योजना तैयार की गई है। इनके साथ ही पर्यटकों की सुविधाओं के लिए अनेक योजनाएं बनाई गई हैं। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि कॉरिडोर बनने के साथ ही आध्यात्मिक नगरी वृंदावन में विकास कार्यों की नवीन शृंखला शुरु होगी। बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर बनने के बाद मथुरा-वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को संख्या में इजाफा होगा। इससे पर्यटन हब के रूप में विकसित करने का भी रास्ता सुगम होगा। वर्तमान स्थिति के सापेक्ष दोगुनी संख्या में श्रद्धालु आएंगे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.