• Mon. Nov 9th, 2026

वृंदावन के 275 भवन आ रहे दायरे में, 2023 के सर्वे बना आधार, डोर-टू-डोर हो रहा सत्यापन

Byvijay.singhal1233

Jun 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। 2023 में हुए सर्वे रिपोर्ट के आधार पर अब तक करीब 70 भवनों का सत्यापन हो चुका है। पूर्व में करीब 275 भवन और दुकानों को चिन्हित किया गया था। प्रशासन ने इन भवनों का फिर से सत्यापन कराने की योजना बनाई है। श्रीबांकेबिहारी मंदिर गलियारे को लेकर प्रशासन व सेवायतों के गतिरोध के बीच सर्वे के सत्यापन का कार्य जारी है। जनवरी 2023 में हुए सर्वे में कॉरिडोर के दायरे में 275 भवन आ रहे थे। अब सुप्रीम कोर्ट से निर्माण का रास्ता साफ होने के बाद कॉरिडोर से प्रभावित होने वाले लोगों ने प्रशासन से फिर से सर्वे कराने की मांग की थी। जिला प्रशासन ने 2023 में हुए सर्वे रिपोर्ट के आधार सत्यापन कराने की योजना बनाई है। एडीएम एफआर डा़ॅ पंकज वर्मा ने बताया कि सर्वे के दायरे में आए भवनों का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन टीम के एक दर्जन सदस्य डोर-टू-डोर सर्वे कर रहे हैं। 2023 के सर्वे में 275 भवन गलियारे के दायरे में आ रहे थे, उन्हीं का सत्यापन किया जा रहा है। अब तक 70 भवनों का सत्यापन हो चुका है। सत्यापन में भवनों की मौजूदा स्थिति, कुल क्षेत्रफल, दिशाएं, मालिकाना हक, उसमें रहने वाले किरायेदार आदि की जानकारी ली जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.