हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने तीन दिवसीय मथुरा दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन शुक्रवार को उन्होंने वृंदावन स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि, विश्व शांति और समस्त मानवता के कल्याण की प्रार्थना की। पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद वृंदावन स्थित ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद उन्होंने वृंदावन के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी जाकर भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर प्रशासन ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि वृंदावन आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी से प्रार्थना की है कि भारत सदैव सुख, समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़े तथा पूरे विश्व में शांति और मानवता का कल्याण हो। उन्होंने कहा, “वृंदावन आकर बहुत अच्छा लगा। ठाकुर जी से हमने प्रार्थना की है कि देश और पूरे विश्व में मानवता का कल्याण हो। हमारा भारत सुख-समृद्धि से भरपूर हो, सभी लोगों का मंगल और कल्याण हो। मुझे विश्वास है कि बांके बिहारी जी सबकी सुनते हैं, सबका ध्यान रखते हैं और सभी पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।”
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
