• Fri. Nov 27th, 2026

श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र रहे विकास की लोक सेवा आयोग की परीक्षा में आई 19 वीं रैंक

Byvijay.singhal1233

Jul 11, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में श्री जी बाबा सरस्वती विद्या मन्दिर विद्यालय के पूर्व छात्र विकास चौधरी का संघ लोक सेवा आयोग की श्रम प्रवर्तन अधिकारी परीक्षा में देश भर में 19 वीं रैंक पर चयन हुआ है। वर्तमान में वे भारतीय संसद सुरक्षा सेवा, दिल्ली में कार्यरत हैं। गौरतलब है कि इससे पहले उनका चयन यूपीएससी की सहायक कमांडेंट परीक्षा में भी हो चुका है।
इस सफलता का श्रेय वे अपने परिवार, गुरुजन, अपने मामा समाजसेवी पीतम प्रमुख एवं ईश्वर को देते हैं। इस खुशी के मौके पर गोवर्धन ब्लॉक प्रमुख विपिन कुंतल ने उन्हें बधाई देते हुए बताया कि विकास शुरू से ही पढ़ने में तेज रहे। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने में कठिन परिश्रम किया है। इससे न केवल परिवार का नाम रोशन हुआ है बल्कि गोवर्धन क्षेत्र का हर नागरिक का नाम गर्व से ऊंचा हुआ है। उन्हे बधाई देने के लिए उनके आवास पर लोगों का तांता लगा हुआ है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.