हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वृंदावन आज दिनांक 4 जुलाई 2023 को भारतीय किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद के नेतृत्व में वृंदावन के वार्ड नंबर 69 पुरानी काली देेह रतन छतरी क्षेत्र में पीने के मीठे पानी व गंदगी की समस्या के समाधान की मांग के लिए मथुरा वृंदावन नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया किसान यूनियन टिकैैत के कार्यकर्ताओं ने हाथों में झंडे लेकर टोपी पहन कर नगर निगम मुर्दाबाद पीने के पानी की व्यवस्था करो भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिंदाबाद चौधरी नरेश टिकैत राकेश टिकैत जिंदाबाद जो ना माने झंडे से वह मानेगा डंडे से जय जवान जय किसान के गगनभेदी नारे लगाकर मथुरा वृंदावन नगर निगम के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार रघुवंशी महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी मैं संयुक्त रूप से कहा पीने के मीठे पानी की समस्या वृंदावन में सुरसा की तरह मुंह फाड़े हुए हैं लेकिन नगर निगम के अधिकारी कुंभकरण की नींद सो रहे हैं वार्ड नंबर 69 में नगर निगम द्वारा रंगीन पीला बदबूदार पानी सप्लाई किया जाता है जिसे पीना तो क्या नहाने के काम में भी नहीं लिया जा सकता क्षेत्र की जनता पैसे से पानी खरीदने को मजबूर है वार्ड नंबर 69 में सफाई कर्मचारी एक एक हफ्ते तक नहीं आते जिससे जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं इस क्षेत्र की सीवर लाइन बिल्कुल चौक पड़ी है जिससे क्षेत्रवासियों में काफी रोष है
वृंदावन नगर अध्यक्ष भगवानदास निषाद ने कहा मथुरा वृंदावन को नगर निगम तो बना दिया है लेकिन नगर निगम की कोई भी सुविधा वृंदावन में नहीं है वृंदावन में परिक्रमा मार्ग पर मंदिरों के आगे कुङो के ढेर लगे रहते हैं जो नाले निगम द्वारा बनाए गए हैं उनकी आज तक सफाई नहीं हुई नालों का पानी सीधा मंदिरों में घुसता है लेकिन सफाई कर्मचारी हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते हैं
मथुरा वृंदावन नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा 3 दिन के अंदर सभी समस्याओं का समाधान कराया जाए नहीं तो भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ता नगर निगम के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन को मजबूर होंगे प्रदर्शन में प्रमुख रूप से वृंदावन नगर उपाध्यक्ष सूरज निषाद उपाध्यक्ष विनोद निषाद घासीराम निषाद करुआ निषाद विष्णु निषाद पप्पू निषाद फैजान कुरैशी सुनील चौधरी अनिल मनोज अंकित पुष्पेंद्र मोहन सिंह राजेश तोमर आदि मौजूद थे।
745509573
