• Sun. Nov 29th, 2026

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री का ब्राह्मण सभा ने किया स्वागत

Byvijay.singhal1233

Jul 4, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गुरु पूर्णिमा पर्व पर मथुरा पधारे भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं कैबिनेट गृह  मंत्री नरोत्तम मिश्रा का अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा उड़ाकर का स्वागत व अभिनंदन किया। वहीं कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा  यह वास्तव में वह स्थान है जहां  भगवान श्री कृष्ण ने खुद को प्रकट किया था एवं मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा निस्पृही जेसे गुणों का स्वामी ही ब्राह्मण है”।वही उन्होंने बताया  ब्राह्मणों का सम्मान केवल भाजपा सरकार में ही सुरक्षित है। उन्होंने मोदी एवं योगी के कुशल नेतृत्व में चल रहे रामराज्य की बात करते हुए कहा कि भगवान राम के मंदिर बनाने का कार्य भाजपा सरकार ने किया।
आगामी 2024 में होने वाले चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा  विशाल बहुमत से बनेगी केंद्र में  भाजपा की सरकार- इस अवसर पर ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा महामंत्री तपेश भारद्वाज राजेश पाठक बृज क्षेत्र संगठन मंत्री श्याम शर्मा जिला संयोजक आशीष शर्मा  भाजप नेता  पार्षद  अंकुर गुर्जर आदि मौजूद थे।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.