हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में कोई कोर कसर न रह जाए इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों को जीतने के लिए भाजपा ने कमर कस ली है। एक तरफ जहां केंद्र की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए महासंपर्क अभियान चलाया जा रहा है वहीं केंद्रीय योजनाओं की जमीनी हकीकत क्या है यह जानने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।मथुरा की जिम्मेदारी नगरीय निकाय निदेशालय की अपर निदेशक ऋतु सुहास को सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम आदमी को कितना मिल रहा है कितना नहीं इसकी हकीकत जानने के लिए अधिकारियों की तैनाती की है। आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को दो से 4 जिले की जिम्मेदारी सौंपी है। यह अधिकारी जिलों में जा कर योजनाओं की हकीकत क्या है इसकी रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे। जिले में जांच करने के लिए भेजे जा रहे अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट में अगर किसी योजना में कमी मिली तो संभावना है कि संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही भी की जाए। मथुरा और आगरा की जिम्मेदारी नगरीय निकाय निदेशालय में निदेशक के पद पर तैनात ऋतु सुहास को दी गई है। तेज तर्रार अधिकारियों में गिनी जाने वाली ऋतु सुहास प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्जवला योजना,प्रधानमंत्री डिजिटल योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना,प्रधानमंत्री किसान केवाईसी,रेल कौशल विकास योजना,अग्निपथ,नरेगा जॉब कार्ड,आयुष्मान भारत आदि योजनाओं की जांच करेंगी। ऋतु सुहास के 6 जुलाई को मथुरा पहुंचने की संभावना है।जानकारी के अनुसार नगरीय निकाय निदेशालय की अपर निदेशक ऋतु सुहास 6 जुलाई को मथुरा पहुंचेंगी। ऋतु सुहास 3 दिन यानी 8 जुलाई तक योजनाओं की हकीकत जानने के लिए फाइलों की जांच करेंगी। इसके अलावा संभावना है कि वह योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिल रहा है कि नहीं यह जानने के लिए लाभार्थी के पास भी जाएं। अधिकारियों द्वारा योजनाओं की हकीकत जानने के लिए आने की सूचना से योजनाओं से जुड़े अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारी फाइलों को सही करने में जुट गए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
