हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जातिगत जनगणना कराए जाने पर कांग्रेस कमेटी की महानगर इकाई ने शुक्रवार को धन्यवाद यात्रा निकाली। यह यात्रा तिलक द्वार से विकास बाजार तक निकाली गई। इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी रहे।।इस दौरान शहर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने कहा है कि राहुल गांधी व पार्टी आलाकमान द्वारा जाति जनगणना की मांग केंद्र सरकार को माननी पड़ी है। राहुल गांधी ने विपक्ष में बैठकर जातिगत जनगणना की लड़ाई लड़ी। इसका परिणाम यह रहा कि केंद्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराएगी। साथ ही कहा है कि जातिगत जनगणना से आने वाले सालों को इसका परिणाम देखने को मिलेगा। वंचित वर्ग के लोगों को लाभ मिल सकेगा। इस दौरान विनेश सेनवाल, मलिक अरोड़ा, बृजेश कुमार शर्मा, दुर्गेश बघेल, प्रकाश शर्मा, प्रवीण भास्कर, राहुल चतुर्वेदी, राहुल अरोड़ा, बरुण अरोड़ा, शाहिद, दीपक पंडित, मोहम्मद दिलशाद आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
