हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के साथ लोगों की सुबह हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया उमस और बढ़ती गई। करीब दो बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे की वर्षा में शहर के भूतेश्वर अंडरपास पर कई फीट पानी भर गया। नगर निगम ने जेसीबी से बैरिकेडिंग कराकर आवागमन बंद कराया गया। इसी तरह नया बस स्टैंड रेलवे पुल के नीचे भी पानी भर जाने के कारण आवागमन बंद किया गया और पंप सेट लगाकर जलनिकासी का कार्य शुरू हुआ। नए बस स्टैंड रेलवे पुल पर नई रेल लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। नए बस स्टैंड पर निर्माण कार्य ने राहगीरों की और मुसीबत बढ़ा दी। आवागमन बंद होने से राहगीरों को इधर-उधर से निकलना पड़ा। बारिश से श्रीजी बाबा आश्रम, कृष्णा नगर, शंकर विहार, राधिका विहार, महोली रोड, छत्ता बाजार, चंदनवन समेत कई निचले इलाके जलमग्न हो गए। हालांकि बारिश बंद होने के कई घंटे बाद यातायात व्यवस्था पटरी पर लौटी और आवागमन सुचारू किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
