• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा में औषधी की दुकान में लगी आग:फायर बिग्रेड की गाड़ियों ने 3 घंटे बाद पाया काबू

ByVijay Singhal

May 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में शहर कोतवाली इलाके के धौली प्याऊ बाजार में स्थित वैध की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। दुकान से आग की लपटें निकलती देख लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मथुरा के धौली प्याऊ क्षेत्र में आगरा रोड पर व्यस्त बाजार में वैद्य पुरुषोत्तम दास का औषधालय है। पुरषोत्तम दास पिछले दस वर्षों से इस दुकान में औषधालय चला रहे थे। गुरुवार की रात वह दुकान बंद कर चले गए। धीरे धीरे कर बाजार बंद होने लगा। इसी बीच किसी की नजर औषधालय में निकल रहे धुएं पर गई। धुआं निकलता देख इसकी जानकारी पुरुषोत्तम दास को दी। सूचना मिलने के बाद पुरुषोत्तम दास दुकान पर पहुंचते उससे पहले ही आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की तेज लपटों के कारण पास जाने में दिक्कत हो रही थी। आसपास के दुकानदारों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए और इसकी जानकारी दमकल कर्मियों को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की पहले एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर स्टेशन ऑफिसर नरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए। लेकिन आग पर कंट्रोल नहीं हुआ। इसके बाद मौके पर एक और गाड़ी बुलाई गई। जिसके बाद 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण अभी साफ नहीं है। लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी है। आग लगने के कारण करीब 2 से 3 लाख रुपए की आयुर्वेदिक दवाएं जलकर खाक हो गई इसके अलावा करीब 5 लाख रुपए का फर्नीचर और अन्य सामान जल गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.