• Tue. Jun 30th, 2026

शादी के 8 घंटे बाद दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ा:ससुराल पहुंचते ही किया हंगामा, बोली- पति पसंद नहीं; थाने में 3 घंटे चली पंचायत

ByVijay Singhal

May 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के 8 घंटे बाद दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ दिया। विदाई के बाद ससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने हंगामा कर दिया। जिसे देखकर ससुराल के लोग परेशान हो गए। काफी देर तक जब दुल्हन का हंगामा शांत नहीं हुआ, तो दूल्हे ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दुल्हन और दूल्हे को थाने ले आई। यहां 3 घंटे पंचायत हुई, मगर बात नहीं बनी। दुल्हन यही बोलती रही कि उसे पति पसंद नहीं। फिर दुल्हन मायके चली गई। घटना गुरुवार दोपहर की है। मामला वृंदावन के गौरा नगर मोहल्ले का है। यहां के कौशल किशोर अग्रवाल के बेटे आनंद अग्रवाल (30) की बुधवार को बारात 50 किमी दूर हरियाणा के होडल गई थी। यहां उनके बेटे आनंद की शादी लखन पाल की बेटी रेखा (28) से हुई। आनंद और रेखा ने खुशी-खुशी सभी रस्में पूरे रीति-रिवाज से निभाई। गुरुवार की सुबह लखन पाल ने बेटी रेखा की विदाई की। बहू के आने पर ससुराल में हंसी खुशी का माहौल था। घर की महिलाओं ने बहू को मंगल गीत गाकर घर में प्रवेश कराया। सब कुछ हंसी खुशी चल रहा था। दुल्हन पति के कमरे में गई। घर में सभी शादी की चर्चा कर रहे थे। इसी दौरान अचानक रेखा कमरे से निकली। उसका बदला हुआ भेष देखकर दूल्हे के परिवार के लोग चौंक गए। वह शादी के जोड़ा की जगह सूट में थी। इसके बाद वह घर में हंगामा करने लगी। रेखा हंगामा करते हुए ससुराल से बाहर मोहल्ले की सड़क पर आ गई। ससुराल के लोगों ने जब हंगामा का कारण पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। मोहल्ले वालों ने पूछा कि ससुराल में किसी ने मारपीट या कोई ऐसी हरकत की हो, जिसकी वजह से वह हंगामा कर रही हो। इस पर रेखा ने साफ मना कर दिया। करीब 1 घंटे तक मोहल्ले की सड़क पर हंगामा किया। उसका हंगामा करना जब बंद नहीं हुआ, तो इसकी जानकारी पति आनंद ने अपने ससुराल में दी। सूचना मिलने पर रेखा के परिजन वृंदावन आ गए। रेखा के घरवालों ने भी उसे समझाने की हर कोशिश की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। आखिरकार पति आनंद ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेखा को समझाने की कोशिश की। मगर, जब बात नहीं बनी तो दोनों पक्षों को थाना ले आई। जहां रेखा के परिजन आनंद के परिवार से उसे रखने की बात कहने लगे। थाना में 3 घंटे तक पंचायत चलती रही, अंत में रेखा अपने घर यानी मायके वापस चली गई। थाने में रेखा ने कहा, उसे पति आनंद पसंद नहीं है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसने यह बात कोतवाली प्रभारी को लिखकर दिया। साथ ही कहा कि वह अपनी इच्छा से अपने भाई सोनू और चाचा सुरेंद्र कुमार के साथ मायके वापस जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.