• Thu. Nov 26th, 2026

उत्तर प्रदेश ने भाजपा को दिखाया आईना : माले

Byvijay.singhal1233

Jun 6, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । उत्तर प्रदेश को हिंदुत्व की प्रयोगशाला बनाने वाली भाजपा को प्रदेशवासियों ने आईना दिखा दिया है। झूठ, तानाशाही व नफरत की राजनीति की हार और लोकतंत्र, संविधान व न्याय की जीत हुई है।
चुनाव परिणाम पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए भाकपा (माले) की राज्य इकाई के नशीर शाह एडवोकेट ने कहा कि भाजपा के चार सौ पार नारे की हवा निकल गई। पीएम मोदी ने देश भर में अपने नाम पर वोट मांगे थे। तमाम सीटों पर मतदाताओं ने उन्हें नकार दिया। ‘मोदी की गारंटी’ नहीं चली। खुद वाराणसी सीट पर उन्हें इंडिया गठबंधन से कड़ी टक्कर मिली। राम मंदिर वाले अयोध्या में फैजाबाद सीट पर इंडिया गठबंधन की अपराजेय बढ़त है। यह भाजपा के लिए चिराग तले अंधेरा जैसा है। यूपी के मतदाताओं ने भाजपा के आडंबर और अहंकार को धराशायी किया है। डबल इंजन और बुल्डोजर की विनाशकारी ताकत को लोकतंत्र की ताकत से रोक दिया है। मोदी-शाह-योगी की तिकड़ी को नकार कर प्रदेश में भाजपा को पिछली बार की तुलना में हाफ (आधा) कर दिया है। बेरोजगारी, महंगाई, बढ़ती असमानता और कारपोरेट फासीवाद से त्रस्त जनता ने भाजपा को कड़ा संदेश दिया है। एनडीए की आंधी बताने वाले गोदी मीडिया के एग्जिट पोल को ठेंगा दिखा दिया।
पार्टी ने कहा कि भाकपा (माले) इंडिया गठबंधन के घटक के रुप में बिहार और झारखंड में कुल चार सीटों पर चुनाव लड़ी। इनमें से बिहार की दो लोकसभा सीटों आरा और काराकाट में पार्टी को जीत मिली और शेष दो सीटों नालंदा व कोडरमा में वह दूसरे स्थान पर रही। बिहार में अगिआंव विधानसभा उपचुनाव में भी माले को विजय मिली है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.