• Mon. Jun 29th, 2026

यूपी टेट: 15 केन्द्रों पर 32 हजार 477 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

ByVijay Singhal

Jun 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने उप्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी)-2026 की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा 15 परीक्षा केन्द्रों पर दो, तीन और चार जुलाई को दो-दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में जनपद के परीक्षा केन्द्रों में 32 हजार 477 परीक्षार्थी देंगे। आयोग ने परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। अभ्यर्थी 30 जून से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि उप्र शिक्षा चयन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित होगी। दो जुलाई को दोनों पालियों में उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) की परीक्षा होगी। तीन जुलाई को प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक और द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) की परीक्षा कराई जाएगी। चार जुलाई को केवल एक पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि दो जुलाई को उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठवींतक) की शिक्षक पात्रता परीक्षा में प्रथम पाली में 6343 परीक्षार्थी देंगे दूसरी पाली में 6343 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल होंगे। तीन जुलाई को प्रथम पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 6344 परीक्षार्थी और द्वितीय पाली में प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) की परीक्षा में 6719 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जबकि चार जुलाई को केवल एक पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा की परीक्षा में 6720 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस तरह तीन दिन में यूपी टेट की परीक्षा में कुल 32 हजार 477 परीक्षार्थी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यूपी टेट परीक्षा के लिए श्री गुरु किशन इंटर कालेज चौरासी खंभा रमणरेती महावन, किशोरी रमन गर्ल्स इंटर कालेज कोतवाली रोड, डीएवी इंटर कालेज वृंदावन गेट समानी, चम्पा अग्रवाल इंटर कालेज कोतवाली रोड, महाराजा अग्रसेन गर्ल्स इंटर कालेज गांधी पार्क, वीडीपी राजकीय इंटर कालेज कृष्णापुरी, सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज कैंट स्टेशन के पास, केआर इंटर कालेज, लक्ष्मण प्रसाद आर्य कन्या इंटर कालेज आर्य समाज रोड, सुभाष इंटर कालेज ध्रुव घाट जनरल गंज, पीएमवी पालीटेक्निक वृंदावन रोड, जैन इंटर कालेज निकट होटल मधुवन, श्री चमेली देवी खंडेलवाल गर्ल्स इंटर कालेज वृंदावन गेट लाल दरवाजा मसानी, प्रेम देवी गर्ल्स इंटर कालेज निकट बीएसए कालेज मथुरा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.