हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मां सरस्वती हॉस्पिटल में जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. अंकित अग्रवाल और उनकी टीम ने एक 68 वर्षीय महिला मरीज के घुटने का सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट ऑपरेशन कर उन्हें व्हीलचेयर से बिना सहारे चलने तक का सफर तय कराया है। लंबे समय से घुटने के असहनीय दर्द के कारण व्हीलचेयर पर निर्भर हो चुकीं बुजुर्ग महिला के घुटने पूरी तरह घिस चुके थे, जिसके बाद अत्याधुनिक तकनीकों की मदद से यह जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस सफल चिकित्सा प्रक्रिया और बेहतरीन टीम वर्क में सचिन, राधा वल्लभ, उमंग, रितु, गौरी, योगेश और सौरभ सहित अस्पताल स्टाफ का विशेष योगदान रहा। ऑपरेशन के बाद मरीज अब बिना किसी सहारे के अपने पैरों पर चलने में पूरी तरह सक्षम हैं, जिस पर महिला और उनके परिजनों ने गहरा आभार व्यक्त किया है। इस सफलता पर डॉ. अंकित अग्रवाल ने कहा कि हमारा संकल्प ही आपको फिर से अपने पैरों पर खड़ा करना और एक दर्दमुक्त जीवन देना है।
