हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हरियाणा के होडल से वृंदावन के लिए कार बुक कर लाए बदमाश थाना मांट क्षेत्र में देवराहा बाबा आश्रम के समीप चालक को घायल कर कार लूट ले गए। पुलिस ने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। वहीं, बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। बीती रात को हरियाणा के होडल क्षेत्र में स्थित हसनपुर चौराहे से तीन युवकों द्वारा वृंदावन के लिए ऑनलाइन टैक्सी कार अर्टिगा को बुक किया था। थाना मांट क्षेत्र में देवराहा बाबा आश्रम के समीप कार में सवार तीनों युवकों ने चालक पवन कुमार सिंह निवासी बिहार के सिर पर प्लास से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद कार लूट कर फरार हो गए। किसी तरह से चालक ने घटना की सूचना मांट पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कार को लूट कर ले जाने के सम्बन्ध मे वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
