हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में बंद पड़ी चीनी मिल को प्रदेश सरकार ने इस बजट में ध्यान रखा और मिल को फिर से शुरू करने के लिए 50 करोड़ का बजट जारी किया है। छाता चीनी मिल पर 2000 टीसीडी क्षमता (टन प्रतिदिन) यानी 20 हजार क्विंटल गन्ने की पिराई प्रतिदिन होगी। मिल में अब फिर से नई मशीनों को लगाया जाएगा। मिल के अधिकारी ने बताया कि गन्ना बुवाई के लिए किसानों से संपर्क किया जा रहा है। पुराना 2500 टीसीडी प्लांट 2008 में बंद हो गया है अब बजट में दुबारा गन्ना मिल को शुरू करने के लिए बजट मिला है। जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि चीनी मिल को फिर से शुरू करने के लिए बजट में 50 करोड़ की राशि का एलान किया है। उन्होंने कहा कि चीनी मिल की क्षमता अभी अब 2000 टीसीडी होगी, चीनी मिल के संचालन की स्थिति अब साफ हो गई है। मिल के अधिकारियों का कहना है कि पिछले साल 309 हेक्टेयर में गन्ना की बुवाई की गई थी अब क्षेत्र में रकबा बढ़ाने के लिए किसानों से संपर्क करके बुवाई का लक्ष्य बढ़ा रहे हैं।
