हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राधाकुंड। गोविंद नगर और गोवर्धन के राधाकुंड क्षेत्र में दो युवकों ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हाथरस के थाना हसायन के गांव बाढ़ निवासी अशोक वर्मा ने बताया कि गोविंद नगर थाना क्षेत्र के मोहन नगर में बेटा जयतेंद्र उर्फ मोनू (30) का शव ट्टर से बंधी रस्सी के फंदे पर लटका मिला। उन्होंने बताया कि बेटा शराब का आदी था। आए दिन के झगड़ों से तंग आकर पुत्रवधू भी अपने मायके चली गई। बेटे की पत्नी को भी मायके से वापस लाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुत्रवधू के परिजन मोनू के शराब छोड़ने के बाद भेजने की बात पर अड़े थे। शुक्रवार की रात को जयसिंहपुरा निवासी अपनी बुआ के घर पर जाकर गाली-गलौज की। इसके चलते उनकी बहन के बेटों और मोनू के बीच में हाथापाई भी हुई। शनिवार की रात को शराब के नशे में उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि युवक का शव फंदे पर लटका था। कमरे में शराब की बोतल, नमकीन के पाउच, सिगरेट आदि पड़ी थी। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। दूसरी ओर, शनिवार को राधा नगर के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि एक घर से बदबू आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस जब घर के अंदर गई तो बादल उर्फ आशीष (35) फंदे पर लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ गोवर्धन आलोक सिंह ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसकी मां का भी पिछले 10 दिन से पता नहीं है। मां-बेटे के अलावा परिवार में कोई नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस और पड़ोसियों ने मिलकर रविवार को युवक के शव का अंतिम संस्कार किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
