हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के आह्वान पर 28 अप्रैल सोमवार को प्रातः आठ बजे वृंदावन की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ा। इस्कॉन मंदिर रमणरेती से लेकर प्रेम मंदिर तक मानव श्रृंखला बनाई गई। मानव श्रृंखला में प्रमुख संत महात्मा धार्मिक,सामाजिक, महिला संगठन हिंदूवादी संगठन, युवा, छात्र छात्राएं सिटीजन नागरिक और विदेशी भक्त बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए जन समर्थन जुटाने के साथ कश्मीर के पहलगाम हत्याकांड और बंगाल हिंसा के खिलाफ न्यास ने पूर्व में वृंदावन में श्रृंखला बनाने का आह्वान किया था। उन्होंने कहा, आज हिंदू खतरे में है। जनसंपर्क में धार्मिक, सामाजिक, हिंदूवादी संगठन, युवा संगठन, छात्र, छात्राएं, सिटीजन, विदेशी भक्त, अधिवक्ता, चिकित्सक और विभिन्न हिंदू महिला संगठन समेत आम आदमी ने मानव श्रृंखला को लेकर के खास उत्साह दिखाया है। वही जनसैलाब वृंदावन की सड़कों पर सुबह देश दुनिया को दिखाई दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
