• Fri. May 1st, 2026

रेलवे जंक्शन पर रद्दी में लगाई आग की लपटें झाड़ियों तक पहुंचीं

ByVijay Singhal

Apr 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर रविवार को वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही से जंक्शन पर बड़ा हादसा टल गया। रद्दी के कागजों में लगाई आग आरपीएफ थाने के पीछे बने पार्क की झाड़ियों तक पहुंच कर विकराल हो गई। आरपीएफ ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेलवे वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने प्लेटफार्म संख्या एक ए वाशिंग लाइन व 8 के पास बने पार्क में कार्यालय से निकले रद्दी कागजों में दोपहर के समय आग लगा दी। गर्मी और तेज हवा होने के कारण कागजों में लगी आग पार्क की झाड़ियों तक पहुंच गई। इससे पार्क में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। यात्रियों ने इसकी सूचना थाने के स्टाफ को दी। ड्यूटी पर मौजूद कांस्टेबल ने आरपीएफ थाना प्रभारी निरीक्षक को इसकी जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी निरीक्षक मय स्टाफ के मौके पर पहुंचे। झाड़ियों के किनारे रेलवे के वाणिज्य विभाग के दस्तावेज, रजिस्टर, कागज जल रहे थे। हवा चलने के कारण उक्त आग आसपास की झाड़ियां में फैल गई। आरपीएफ स्टाफ ने पानी का छिड़काव कर किसी प्रकार आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों ने रद्दी के कागजों में आग लगाई थी। आग झाड़ियों तक पहुंच गई। आग से रेलवे संपत्ति व किसी यात्री को कोई हानि नहीं हुई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.