• Tue. Jun 30th, 2026

जेब में दो हजार का नोट, बाजार में कीमत जीरो

ByVijay Singhal

May 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आरबीआई की 2000 का नोट चलने से बाहर करने के बाद बाजार में अलग ही माहौल हो गया है। रविवार को हालत यह रही कि लोग दो हजार रुपये को नोट जेब में रखकर घूमते रहे परंतु उन्हें दुकानदारों ने सामान नहीं दिया। उधर कुछ लोगों ने बैंक जाकर दो हजार का नोट बदलवाने का प्रयास किया, इसके चलते वहां लाइन भी लगी। हालांकि सभी बैंक आरबीआई की गाइडलाइन के मुताबिक 23 मई से नोट जमा करेंगे। आरबीआई द्वारा दो हजार का नोट चलन से बंद करने के बाद, जिसके पास एक भी नोट है वह उसे बदलने के लिए बैचेन दिखा। वहीं बाजार मेें दो हजार का नोट चलन से बाहर हो गया, जिसके चलते लोग दुकानों से सामान तक नहीं ले सकेे। सबसे ज्यादा असर बड़े व्यापार पर पड़ा है। शनिवार को हर कोई जानने के इच्छुक नजर आया कि दो हजार का नोट कब और कैसे बदला जाएगा। उधर बैंकों में भी सुबह से ही दो हजार के नोटों के बारे में जानने के लिए ग्राहकोें में उतावलापन देखा गया। एलडीएम ताराचंद चावला ने बताया कि आरबीआई की गाइडलाइन आ गई है। जिसके अनुसार ही बैंक 23 मई से दो हजार के नोटों को बदलने का काम करेंगेे।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.