• Tue. Jun 30th, 2026

घीया मंडी में बंद पड़े मकान में लगी आग

ByVijay Singhal

May 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित घीया मंडी में बंद पड़े मकान में शनिवार सुबह आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इधर, दमकल की दो गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बैजनाथ चतुर्वेदी के घीया मंडी स्थित मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। बताते हैं कि परिवार के लोग बाहर रहते हैं। इस कारण पिछले तीन साल से मकान बंद पड़ा है। लोगों ने आग की लपटों को उठता देखा तो अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग अपने-अपने संसाधनों से आग बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन गली संकरी होने के कारण उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद वृंदावन से दमकल की छोटी गाड़ियां बुलाई गईं। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। स्थानीय लोगों ने बताया कि मकान के ऊपरी हिस्से में कबाड़े का सामान रखा था। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.