हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सूर्यदेव के तेवर फिर से तल्ख होते जा रहे हैं। तपिश लगातार बढ़ती जा रही है। इससे तापमान भी बढ़ रहा है। वहीं उप्र सरकार ने लू की भी चेतावनी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग भी इसे लेकर सतर्क हो गया है। शनिवार सुबह से काफी तेज धूप निकली। इससे लोग सुबह से ही परेशान नजर आए। दिन बढ़ने के साथ ही धूप भी तेज होती गई। गर्म हवाएं भी चलने लगीं। लोगों ने इससे बचने के लिए घर पर अथवा अपने कार्यालय में ही रुकने को तवज्जो दी। ज्यादा जरूरी होने पर ही वह अपने घर अथवा कार्यालय से बाहर निकले। बाहर निकलने से पहले लोगों ने खुद को पूरी तरह ढका। सिर और चेहरे को भी कपड़े से ढकने के बाद ही लोग घरों अथवा अपने प्रतिष्ठानों से बाहर निकले। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी जब धूप ने सताया तो उन्होंने भी गर्मी और धूप से बचने के लिए छांव का सहारा लिया। हाफ बाजू पहने लोग के हाथ गर्म हवाओं से झुलसने लगे तो वह भी परेशान नजर आए। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रविवार को तापमान और अधिक बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। उप्र शासन ने लू चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही इससे बचने के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग भी अपनी ओर से इसके लिए तैयार नजर आ रहा है। जहां सीएमओ डॉ. अजय कुमार वर्मा ने अपने सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात डॉक्टर्स को निर्देशित कर दिया है। वहीं जिला अस्पताल में भी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुंद बंसल ने अपने वार्ड तैयार करा दिए हैं। सभी डॉक्टर्स को भी मरीजों का सही से उपचार करने एवं गंभीर स्थिति होने पर उसे तुरंत भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। फिजीशियन डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि गर्मी से बचने के लिए घर से निकलने से पहले पानी पीकर निकलें। धूप में से आने के बाद सीधे कूलर अथवा एसी में न आएं। पहले अपना पसीना सुखाएं। इसके बाद ही एसी अथवा कूलर में बैठें। सूती और पूरे कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें। गर्मी से बचाव के लिए शीतल पेय जैसे जूस, छाछ आदि पीएं। दूषित खाना खाने से बचें। देर के कटे व रखे फल न खाएं। पानी अधिक पीएं। गर्मी से परेशानी होने पर तुरंत ही चिकित्सक को दिखाएं। खुद डॉक्टर बनने का प्रयास न करें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
