• Thu. Nov 26th, 2026

श्रीकृष्ण जन्मभूमी के समीप गेस्ट हाउस में तोड़फोड़ व मारपीट में दो घायल

Byvijay.singhal1233

Dec 17, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि लिंक रोड पर एक गेस्टहाउस में शराब पीने से मना करने पर आधा दर्जन युवकों ने हंगामा काटा। तोड़फोड़ और मारपीट में दो युवक घायल हो गए। गेस्टहाउस के दरवाजे और शीशे तोड़ दिए गए। हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से भाग गए। इस दौरान एक बाइक भी छोड़ गए। गेस्टहाउस मालिक ने पुलिस में तहरीर दी है। लिंक रोड स्थित कुं ती पैलेस में रात 11.30 बजे उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब इसी क्षेत्र के रहने वाले पांच लोगों ने गेस्टहाउस में दो कमरे किराए पर लिए शराब पीना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे गेस्टहाउस प्रबंधक ने विरोध किया तो युवक उत्तेजित हो गए और गालीगलौज और मारपीट करने लगे। जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो कमरों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इससे गेस्टहाउस के कमरे में ठहरे हाथरस निवासी मोहित और कुम्हेर भरतपुर के रहने वाला भरत सिंह घायल हो गया। किसी ने हंगामे की सूचना पुलिस को दे दी। गेस्टहाउस भारतीय किसान यूनियन के नेता शिवराज सिंह का है। उन्होंने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। शहर कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.