हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में चर्चित दानघाटी मंदिर की भेंट नीलामी राशि में करोड़ों रुपये के गबन के आरोपी ठेकेदार रामेश्वर शर्मा और श्याम बाबू शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। गिर्राज सेवा समिति के मंत्री रमाकांत कौशिक की शिकायत पर सहायक प्रबंधक डालचंद चौधरी व अज्ञात के खिलाफ मई 2019 में थाना गोवर्धन में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें आरोप था कि मंदिर की भेंट, पूजा, नीलामी की राशि में 11 करोड़ रुपये के गबन किया गया है। पुलिस की जांच के दौरान ठेकेदार रामेश्वर शर्मा, श्याम बाबू शर्मा आदि आधा दर्जन ठेकेदारों के नाम प्रकाश में आए। बुधवार को थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई के नेतृत्व में पहुंची पुलिस ने रामेश्वर शर्मा को मुखराई से और श्यामबाबू शर्मा को दानघाटी मंदिर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। दोनों ठेकेदारों को गिरफ्तार करने की खबर आग की तरह कस्बे में फैल गई। थाने पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। सिफारिशें आईं, पर पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित वांछित चल रहे थे। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मामले में मंदिर के सहायक प्रबंधक डालचंद चौधरी करीब चार साल से जेल में बंद हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
