• Mon. Jun 29th, 2026

मथुरा में जेनर्म के 35 चालक अब थामेंगे रोडवेज बसों की स्टेयरिंग

ByVijay Singhal

Apr 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जेनर्म के 35 चालक अब रोडवेज बसों की स्टेयरिंग संभालेंगे। अभी तक यह चालक बखूबी इन बसों को दौड़ा रहे थे, पर कंडम होने के चलते यह सभी चालक अब खाली बैठे हुए थे। जल्द ही चालकों को रोडवेज बसों की कमान सौंपी जाएगी।जेनर्म योजना के तहत एक दशक पूर्व मथुरा को 60 बसें मिली थीं। यह बसें मथुरा जनपद के तीर्थस्थलों के लिए संचालित की गईं। इन बसों के चलने से लोगों को काफी लाभ हुआ। नगरपालिका के अधीन इन बसों का संचालन एक कंपनी कर रही थी, पर बसों की हालत पर कतई ध्यान नहीं दिया गया। पांच साल में यह बसें आधी से अधिक कंडम हो गईं। इन बसों को तत्काल सड़क से हटाना पड़ा। बाकी बसों की हालत भी कंडम होती देख इस बसों के संचालन पर रोक लगाते हुए इन्हें भी 15 मार्च से पूरी तरह हटा दिया गया। 10 साल में यह बसें पूरी तरह से कंडम ही हो गईं। पूरी तरह से इन बसों को सड़क से हटाया गया तो इनके चालक खाली बैठे रह गए। अब इन चालकों के हाथों में रोडवेज बसों की स्टेयरिंग थमाई जाएगी। एआरएम मदनमोहन शर्मा ने बताया कि जल्द ही करीब 35 जेनर्म के संविदा चालकों को रोडवेज बसों की स्टेयरिंग थमाई जाएगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही यह चालक रोडवेज बसों को दौड़ाते देखे जाएंगे। जेनर्म बसों के कंडम होने से पहले ही मार्च 2022 में करीब 25 लो फ्लोर बसें मथुरा को मिलीं। इसके बाद सितंबर भी में 25 लो फ्लोर बसें और आ गई हैं। यह बसें भी जनपद के तीर्थ स्थलों पर दौड़ाई जा रहे हैं। इन बसों में सवारी करके श्रद्धालु और स्थानीय लोग काफी सुकून महसूस कर रहे हैं। इन बसों का संचालन भी नगर निगम के हाथों में है। बावजूद इसके कंपनी इनका संचालन कर रही है।

यहां दौड़ती थीं जेनर्म बसें
– मथुरा-वृंदावन, राया, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, बलदेव, नौहझील, फरह, गोकुल में जेनर्म बसों के कंडम होने से पहले ही मार्च 2022 में करीब 25 लो फ्लोर बसें मथुरा को मिलीं। इसके बाद सितंबर भी में 25 लो फ्लोर बसें और आ गई हैं। यह बसें भी जनपद के तीर्थ स्थलों पर दौड़ाई जा रहे हैं। इन बसों में सवारी करके श्रद्धालु और स्थानीय लोग काफी सुकून महसूस कर रहे हैं। इन बसों का संचालन भी नगर निगम के हाथों में है। बावजूद इसके कंपनी इनका संचालन कर रही है।
यहां दौड़ती थीं जेनर्म बसें मथुरा-वृंदावन, राया, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना, बलदेव, नौहझील, फरह, गोकुल में जेनर्म बसों के कंडम होने से पहले ही मार्च 2022 में करीब 25 लो फ्लोर बसें मथुरा को मिलीं। इसके बाद सितंबर भी में 25 लो फ्लोर बसें और आ गई हैं। यह बसें भी जनपद के तीर्थ स्थलों पर दौड़ाई जा रहे हैं। इन बसों में सवारी करके श्रद्धालु और स्थानीय लोग काफी सुकून महसूस कर रहे हैं। इन बसों का संचालन भी नगर निगम के हाथों में है। बावजूद इसके कंपनी इनका संचालन कर रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.