• Mon. Jun 29th, 2026

वृंदावन में इस्कॉन भक्त ने कारोबार में डेढ़ गुना मुनाफे का लालच देकर 4 लाख रुपये हड़पने का आरोप

ByVijay Singhal

Apr 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में इस्कॉन भक्त ने कारोबार में डेढ़ गुना मुनाफे का लालच देकर रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। रमणरेती क्षेत्र स्थित एनआरआई ग्रीन सोसाइटी निवासी सब्यसांची दास ने बताया कि ललित आश्रम के सामने एक आश्रम में रहने वाले व्यक्ति ने इस्कॉन मंदिर में मेल जोल बढ़ाकर दोस्ती कर ली। व्यवसाय में पैसा लगाकर डेढ़ गुना मुनाफा दिलाने का लालच देकर करीब 2 माह पूर्व एक कंपनी के बैंक खाते में करीब 4 लाख जमा करवा लिए। उन्होंने जब भी पैसा मांगा तभी कोई न कोई बहाना बना दिया। हद तो तब हो गई, जब आरोपी ने पैसे देने से इन्कार कर दिया। आरोपी ने पीड़ित के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में सब्यसांची ने कोतवाली में तहरीर दी है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.