हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के चौमुहां निवासी दो भाइयों पर दंबगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने दबंगों को फसल काटने से रोका था। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हैं। तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित चौमुहां निवासी कन्हैया पुत्र पीतांबर ने तहरीर में बताया कि उनके पिता ने रामताल निवासी शिवराम से 14 बीघा जमीन 20 हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से बटाई/किराए पर ली थी। कुल भुगतान 2.8 लाख रुपए धान की बुवाई से पहले कर दिया था। आरोप है कि रविवार (19 अप्रैल) रात करीब 9 बजे, जमीन मालिक शिवराम अपने बेटे रोहित, मोहित और रिश्तेदार अशोक एवं उनके बेटे समेत करीब 10 अज्ञात लोगों के साथ खेत पर पहुंच गए। सभी ने जबरन कंबाइन मशीन लगाकर गेहूं की तैयार फसल कटवाना शुरू कर दिया। जब कन्हैया और उनके भाई सुंदर ने फसल काटने का विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला बोल दिया। दोनों भाइयों को जनकर पीटा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
