हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया थाना क्षेत्र के गांव गुडेरा के पास अज्ञात बदमाशों ने एक नीलगाय को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को आरोपियों ने चाकू दिखा कर डराया। इसके बाद हड़बड़ाए बदमाश मौके पर बाइक छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। दरअसल, शाम के समय गांव गुडेरा निवासी पवन, सोनू और छोटू ग्राउंड में दौड़ने के लिए गए थे। इसी दौरान तीनों युवकों ने गोली चलने की आवाज सुनी। तीनों मौके की भागे तो देखा कि एक नील गाय गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ी है। तीनों युवकों ने बाइक सवार दो हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपियों ने चाकू दिखा दिया। इसके बाद युवकों ने शोर मचा दिया। यह देख आरोपी हड़बड़ा गए और मौके पर अपनी बाइक छोड़कर भाग निकले।
सूचना के बाद थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सक को भी मौके पर बुलाया गया और घायल नीलगाय का इलाज कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। आरोपियों की बाइक से गंधक पोटास बरामद हुआ है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
