• Tue. Apr 21st, 2026

श्रीद्वारिकाधीश ने चंदन का लेप लगाकर धारण किए सफेद वस्त्र

ByVijay Singhal

Apr 21, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीद्वारिकाधीश मंदिर में अक्षय तृतीया का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। आराध्य को हल्के सफेद वस्त्र धारण कराकर चंदन सेवा की गई। शीतल व्यंजन निवेदित किए गए। सुबह से ही दर्शन के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इधर अक्षय तृतीया पर सोना, वाहन आदि खरीदने की परंपरा के चलते बाजारों में विशेष रौनक देखने को मिली। लोगों ने जमकर खरीदारी की। श्रीद्वारिकाधीश मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि अक्षय तृतीया से ठाकुरजी की सेवा में ऋतु के अनुसार बदलाव किए जाते हैं। इस दिन ठाकुरजी के श्रीअंग पर चंदन का लेप किया गया। इससे उन्हें भीषण गर्मी से राहत मिल सके। हल्के एवं ठंडे वस्त्र धारण कराए गए पंखा भी लगाया गया। ठाकुरजी को शीतल पदार्थों में सत्तू, शरबत और शीतल जल अर्पित किया गया। मंदिर में सजावट भी ऋतु के अनुरूप की गई। इधर श्रद्धालुओं ने सुबह यमुनाजी में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिरों में दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.