• Sun. Jul 12th, 2026

राल में पथराव और फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Jul 12, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैत थाना के गांव राल निवासी पालेंद्र और छैलबिहारी के बीच दुकान के कब्जे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। बताया गया कि संबंधित भूमि की पैमाइश राजस्व विभाग की टीम द्वारा की जानी थी। इससे पहले ही शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कहासुनी के बाद पथराव शुरू हो गया। आरोप है कि इसी दौरान छैलबिहारी पक्ष की ओर से लाइसेंसी राइफल से फायरिंग की गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग के दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने जान बचाकर भागना पड़ा। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पीड़ित पालेंद्र की तहरीर पर थाना जैत में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थाना जैत पुलिस ने शनिवार को वांछित आरोपी लोकमन (70) पुत्र रामजीलाल तथा उसके पुत्र प्रताप (40) निवासी थोक भोज, गांव राल को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच जारी है। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी राइफल की भी जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.