हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाइवे से शहर को कनेक्ट करने वाले एक रास्ते धौलीप्याऊ पर है। करीब तीन दशक में यह बाजार बिलकुल बदल गया है। बाजार में भीड़ का माहौल तो है ही, हर सामान इस बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। सुबह कचौड़ी-जलेबी का नाश्ता हो या फिर मिठाइयां, रेडीमेड गारमेंट्स हो या रोजमर्रा का सामान, सब कुछ इस बाजार में उपलब्ध हो जाएगा। इसके आसपास मोतीकुंज और चंदनवन जैसी बड़ी कॉलोनियों के अलावा कई अन्य कॉलोनियां और आबादी का एक बड़ा हिस्सा होने और पास में ही मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन होने के कारण यह बाजार महत्वपूर्ण हो गया है लेकिन इसमें अव्यवस्था हावी हैं। इन समस्याओं से व्यापारी भी परेशान, खरीददार भी परेशान, स्थानीय निवासी भी परेशान हैं। मथुरा जंक्शन समीप में ही होने के चलते इस बाजार में स्थानीय लोग तो पहुंचते ही हैं, सैकड़ों यात्री भी यहां पहुंचते हैं। यहां विभिन्न सामानों की करीब 500 दुकानें हैं। स्टेट बैंक चौराहे से इस ओर बढ़ेंगे तो एक रेलवे क्रॉसिंग पार करने के साथ ही सड़क के दोनों ओर जो दुकानों का सिलसिला शुरू होगा तो वह दूर तक चला जाता है। यहां के व्यापारियों का कहना है कि यहां समस्याएं ही समस्याएं हैं, पता नहीं कब इन समस्याओं से निजात मिलेगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
