• Fri. Nov 27th, 2026

जम्मू जा रहीं ट्रेन खाली, आने वाली गाड़ियों के ठसाठस भरे कोच…

Byvijay.singhal1233

May 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा जंक्शन पर भारत-पाकिस्तान के बीच बने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए जम्मू जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या घट रही है। जम्मू से वापस आने वाली ट्रेनों में यात्रियों को जगह नहीं मिल रही है। ऐसे में जम्मू तवी, झेलम एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस ट्रेनों के स्लीपर कोच जनरल जैसे हो गए हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जंक्शन से जम्मू की ओर जाने वाली सर्वोदय सुपरफास्ट, झेलम एक्सप्रेस, जम्मू तवी कटरा एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस में जाने वाले यात्रियों की संख्या घट गई है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों में सामान्य से भी कम यात्री हो गए हैं। गर्मी में जो भी जाना चाहते हैं तो उन्हें आराम से कंफर्म आरक्षण मिल रहा है। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगातार जीआरपी और आरपीएफ की टीमें निगरानी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू से आने वाली हमसफर एक्सप्रेस, जाम नगर एक्सप्रेस, इंदौर एक्सप्रेस, कोटा सुपरफास्ट में यात्रियों को सीट नहीं मिल रही है। वहां गर्मी में घूमने गए लोग अब वापस लौट रहे हैं। ऐसे में जम्मू से जंक्शन आने वाली ट्रेनों में प्रतिदिन 250 से अधिक यात्री आ रहे हैं। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि सभी ट्रेनों की निगरानी आरपीएफ और जीआरपी की टीम कर रही है। स्टेशन पर भी लगातार चेकिंग की जा रही है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.