• Thu. Nov 26th, 2026

एक्सप्रेस-वे पर फिर चलने लगे ट्रैक्टर

Byvijay.singhal1233

Jul 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट के जिलाधिकारी से वार्ता के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अफसरों ने दोबारा एक्सप्रेस-वे पर कुछ शर्तों के साथ ट्रैक्टरों के संचालन की अनुमति दे दी। इसके बाद सोमवार शाम से ट्रैक्टर का संचालन शुरू हो गया। प्राधिकरण ने हाल ही में आदेश जारी कर एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टर का संचालन बंद करा दिया था। इसे लेकर ग्रेटर नोएडा से आगरा तक के किसानों और भट्ठा व्यवसायी नाराज हो उठे। इसे देखते हुए रविवार को बाजना में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के नेतृत्व में महापंचायत हुई। इसमें सोमवार शाम तक एक्सप्रेस-वे ट्रैक्टर संचालन की अनुमति न मिलने पर मंगलवार से आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। इस संबंध में सोमवार को भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर ने जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से वार्ता की। इसके बाद पर लगी रोक हटा दी गई। भाकियू जिलाध्यक्ष सोनवीर सिंह ने कहा कि किसानों की बात सुनकर जिलाधिकारी ने किसानों के हित में फैसला लिया है। मांट के एसडीएम आदेश कुमार ने बताया कि कुछ शर्तों के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रैक्टरों के संचालन की अनुमति दे दी गई। बिना रिफ्लेक्टर के चलने पर कार्रवाई होगी। ओवरस्पीड,ओवरलोडिंग, रात्रि के समय चलने पर पाबंदी रहेगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.