• Thu. Nov 26th, 2026

मथुरा में आज 19.29 मतदाता लिख रहे हैं 15 प्रत्याशियों का भाग्य, 2128 बूथों पर मतदान शुरू

Byvijay.singhal1233

Apr 26, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा जनपद में लोकसभा चुनाव के रण में किस्मत आजमाने उतरे प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंकी। अब बारी मतदाताओं की है। शुक्रवार को 19.29 लाख मतदाता अपने वोट की चोट से 15 प्रत्याशियों का भाग्य लिखेंगे। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होने वाले मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार भाजपा ने दो बार की सांसद फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी को तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारा है। उनके सामने हैट्रिक बनाने की चुनौती है। उनके मुकाबले बसपा ने पूर्व आइआरएस अधिकारी सुरेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है, वहीं आइएनडीआइए से कांग्रेस ने मुकेश धनगर को प्रत्याशी बनाया है। इन प्रत्याशियों समेत कुल 15 प्रत्याशी मैदान में हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में 1807893 मतदाता थे। तब 1096931 ने मताधिकार का प्रयोग किया था। इस बार मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। ऐसे में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की भी इस गर्मी में चुनौती है। सेक्टर आफिसर, जोनल अधिकारी, उड़नदस्ता दल, स्टैटिक निगरानी टीम, वीडियो निगरानी टीम की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.