• Sat. Nov 28th, 2026

थाना कोसीकलां के अंतर्गत गोवंश को मुक्त कराने गए गोरक्षा दल के तीन लोग घायल

Byvijay.singhal1233

May 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां थाना के अंतर्गत आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन-करमन टॉल प्लाजा पर गोतस्करों ने गोरक्षक दल कार्यकर्ताओं की गाड़ी में टक्कर मार दी, जिससे तीन कार्यकर्ता घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार कि कुछ गोतस्कर गोवंश को एक गाड़ी में भरकर यूपी के रास्ते हरियाणा के नूंह मेवात ले जा रहे थे। इसी दौरान होडल गोरक्षा दल के लोगो को मामले की भनक लग गई जिस वह टोल पर पहुंच गोतस्करों की गाड़ी आने का इंतजार करने लगे। जैसे ही गाड़ी ने हरियाणा की सीमा में प्रवेश किया इसी दौरान गोरक्षा दल के लोगों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। गोतस्करों ने गोरक्षा दल के लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी। गोरक्षा दल के लोगों ने दूसरे रास्ते से आगे निकल सामने से गोतस्करों को पकड़ने की कोशिश की तो गोतस्कर अपनी गाड़ी से गोरक्षा दल के लोगों की गाड़ी में टक्कर मारकर फरार हो गए। होडल पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.