• Sat. Nov 28th, 2026

शेरगढ़ पुलिस ने 10 हजार का इनामी गांजा तस्कर किया गिरफ्तार

Byvijay.singhal1233

May 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शेरगढ़ पुलिस ने 10 हजार के इनामी अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से एक किलो आठ सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। गांजे की कीमत 50 हजार रुपये के करीब बताई जा रही है। शेरगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू कुमार को मुखबिर ने सूचना दी कि 10 हजार का इनामी गांजा तस्कर गांव खुर्शी से होकर गुजरने वाला है। थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एक युवक आता दिखाई दिया, पुलिस को देख वह भागने लगा जिसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक किलो आठ सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम राजस्थान के जिला भरतपुर थाना जुरहैरा निवासी हीरालाल शर्मा बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़ा गया युवक शातिर गांजा तस्कर है। उसके ऊपर शेरगढ़ के अलावा आगरा और हापुड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी समेत अन्य धाराओं में आधा मुकदमे दर्ज हैं।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.