• Mon. Jun 29th, 2026

व्रन्दावन बांकेबिहारी मन्दिर में दर्शन को उमड़ी भीड़, फंसकर बिलख पड़े बच्चे-महिलाएं, लड़खड़ाई व्यवस्था,

ByVijay Singhal

May 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन के लिए भीड़ का फिर से दबाव बढ़ने से व्यवस्थाएं लड़खड़ा गईं। मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते श्रद्धालुओं से भरे नजर आए। भीड़ के आगे इंतजाम फिर से ध्वस्त होते दिखाई दिए। वहीं, विभिन्न प्रकार के फूलों से बने बंगले की छांव में बैठे आराध्य की एक झलक पाने के लिए भक्त आतुर दिखे। मंदिर की गलियों और गेट पर भीड़ में फंसे बच्चों और महिलाएं बिलख पड़े। बुजुर्गों का सबसे बुरा हाल रहा, जो भीड़ में फंसकर परेशान होते दिखाई दिए। रविवार को सुबह पट खुलने के साथ ही ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर में गेट संख्या दो और तीन से प्रवेश के लिए श्रद्धालु जूझते नजर आए। पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास तो कर रहे थे, लेकिन पीछे से आती भीड़ के आगे वो भी पस्त हो गए। भीड़ के कारण ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र का बाजार भी प्रभावित दिखाई दिया। हालांकि पिछले दिनों विद्यापीठ चौराहे से बांकेबिहारी पुलिस चौकी के बीच लगाई गई बैरिकेडिंग के हटने से भक्तों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को सुविधा तो हुई, लेकिन मंदिर की गलियों में भीड़ का दबाव बढ़ गया है। सुबह के साथ शाम को भीड़ का दबाव देखा गया। पिछले एक सप्ताह से मिल रही राहत रविवार को टूट गई। सुबह से लेकर दोपहर और शाम को वृंदावन की सड़कों पर वाहनों का जाम लगा रहा। ठाकुर बांकेबिहारी के साथ-साथ अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए आए भक्तों की भीड़ के कारण शहर की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार देखी गई।  सबसे बुरा हाल मथुरा मार्ग पर रहा। यहां सौ शैय्या संयुक्त जिला अस्पताल से लेकर आईटीआई कॉलेज तक लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लगी रही। इधर अटल्ला चुंगी, नगर निगम चौराहा, सीएफसी चौराहा, इस्कॉन रोड पर भी वाहनों के साथ ई-रिक्शा की लाइन लगी देखी गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.