हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा म वृंदावन में व्यास घेरा निवासी एक महिला को सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने, अश्लील कमेंट करने और विरोध करने पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी देने का मामला सामने आया है। वृंदावन निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस से शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका अकाउंट हैं। नगर की ही रहने वाली एक महिला उनसे रंजिश मानती है। उसने इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी तस्वीरें चोरी कीं और एक फेक आईडी बनाकर उन पर अश्लील व अमर्यादित कमेंट्स पोस्ट कर उन्हें बदनाम करना शुरू कर दिया। जब उन्होंने इस बात का विरोध किया और आरोपी महिला से पूछताछ की तो उसने उनके व्हाट्सएप नंबर पर अत्यंत गंदी-गंदी गालियां भेजीं। विरोध करने पर आरोपी महिला ने उन्हें पेट्रोल डालकर आग लगाने की धमकी दी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि इस पूरी साजिश में वृंदावन की ही एक अन्य महिला भी शामिल है। वह पीड़िता की जानकारी आरोपी महिला को दे रही है। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर दो आरोपी महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
