हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन थाना क्षेत्र के एक मंदिर में श्रद्धालुओं की सेवा करने वाली महिला क्षेत्र के एक दुकानदार से परेशान है। मामला वृंदावन थाना क्षेत्र का है। यहां एक महिला अपार्टमेंट में पिछले कुछ वर्षाें से रह रही है। आरोप है कि अपार्टमेंट के सामने एक दुकानदार है, जो उन्हें काफी समय से परेशान कर रहा है। वह अश्लील इशारे करता है। वह उसकी वजह से कभी कभी तो घर से बाहर ही नहीं निकलती हैं। काफी समय तक उसे नजरअंदाज किया, लेकिन उसकी हरकतों में इजाफा होने लगा तो महिला मंगलवार को थाने पहुंच गई और पुलिसकर्मियों को पूरे मामले से अवगत कराया और प्रार्थना पत्र दिया। परेशानी बताते हुए वह थाना प्रभारी संजय पांडेय के सामने रोने लगीं तो उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। महिला ने बताया कि वह काफी समय से परेशान कर रहा है। एक बार उन्होंने एक महिला पुलिसकर्मी से उसकी शिकायत भी की थी, पुलिसकर्मी अपार्टमेंट के सामने ही मिली थीं लेकिन वह थाने जाने की कहकर चलीं गईं थी। पुलिस अब मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
