हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जैंत थाने से 500 दूर स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम को चोरों ने बुधवार रात 1: 45 काटकर ले जाने की कोशिश की। घटना के वक्त पास से गुजर रहे एक रोडवेज कर्मी को देखकर चोर भाग निकले। लोगों का आरोप है कि पुलिस के गश्त न करने के कारण वारदात बढ़ रहीं हैं। घटना के खुलासे के लिए टीम जुटी है। सीओ सदर प्रवीण कुमार मलिक ने बताया कि घटना के वक्त पास से गुजर रहे रोडवेजकर्मी ने चोरों के एटीएम काटकर ले जाने की सूचना दी थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चोर कटे हुए एटीएम व गैस कटर को मौके पर छोड़कर भाग निकले। वारदात से पहले एटीएम पर लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्याही लगा दी थी। जिससे उनकी हरकतें कैमरे में कैद न हो सके। ग्रामीण विवेक कुशवाह, रमन चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस की गश्त न होने से क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रहीं हैं। अभी एक सप्ताह पूर्व ही छटीकरा क्षेत्र अंतर्गत भवन स्वामी के घर के बाहर खड़ी कार को भी चोर चुरा ले गए थे। सीओ ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। थाना प्रभारी जैंत अजय वर्मा के नेतृत्व में वारदात के खुलासे के लिए रिवार्डेड टीम जुटी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
