हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महापौर ने शुक्रवार को नगर निगम मथुरा-वृन्दावन के वार्ड स. 58 में हालन गंज की लालदास गली व तेली पाड़ा माया टीला में लग भाग 13 लाख रु.लागत की सड़कों का विधि विधान से पूजन कर नारियल फोड़ कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर महापौर विनोद अग्रवाल व पार्षद नीलम गोयल का भाजपाइयों और स्थानीय निवासियों ने स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत महापौर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू करवाए गए है, वहां की जनता इन कार्यों को करवाने में सहयोग करें। यदि कहीं गुणवत्ता से खिलवाड़ हो तो इसकी सूचना तुरंत उन्हें दें। विकास कार्यों में कहीं भी गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम एरिया में करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए जा रहे हैं।वहीं पार्षद नीलम गोयल ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है। देश व प्रदेश में सड़कों के जाल बिछाए जा रहे है।
इस अवसर पर पूर्व सभासद योगेश आवा धर्मेंद्र चौधरी ललित अग्रवाल श्याम शर्मा विकास वार्ष्णेय बांकेलाल उपाध्याय संजय कश्यप दीपक वर्मा राजीव अग्रवाल मेघ श्याम हेमंत खंडोली किशोरी लाल बघेल आदि मौजूद थे
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
