• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा। सड़क हादसे में युवा अधिवक्ता की मौत

Byvijay.singhal1233

Dec 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के मथुरा-दिल्ली हाईवे पर राधा वैली के पास एक युवा अधिवक्ता की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने देर शाम शव पोस्टमार्टम को भेजा। वहीं, परिवार में कोहराम मच गया है। युवा अधिवक्ता गौरव सिंह (26) निवासी शिवाजीनगर, मसानी रोड, मूल निवासी गांव किशनी, मैनपुरी शाम करीब छह बजे हाईवे पर स्कूटी से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। मौके पर ही अधिवक्ता की मौत हो गई। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने मृतक अधिवक्ता के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर शिनाख्त करते हुए परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। देर शाम को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.