• Sun. Nov 29th, 2026

बरसाना में राधारानी के दर्शन करने के लिए लगी थी लाइन रेलिंग में दौड़ा करंट; मची अफरा-तफरी

Byvijay.singhal1233

May 7, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना के विश्व प्रसिद्ध श्रीजी मंदिर में गुरुवार को दर्शन के दौरान उस समय अफरा तफरी मच गई, जब मंदिर की लोहे की रेलिंग में अचानक करंट दौड़ने लगा। रेलिंग छूते ही कुछ श्रद्धालुओं को झटके महसूस हुए तो वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सेवायतों और मंदिर कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं को रेलिंग से दूर हटाया और फिर दूरी बनवाकर दर्शन कराना शुरू कर दिया।।घटना के बाद मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए भय और असमंजस का माहौल बन गया। श्रद्धालु एक दूसरे को रेलिंग से दूर रहने की चेतावनी देते नजर आए। भीड़ अधिक होने के कारण मंदिर कर्मचारियों को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
सूचना मिलते ही मंदिर प्रशासन सक्रिय हो गया और विद्युत कर्मियों को मौके पर बुलाया गया। प्राथमिक जांच में किसी विद्युत तार में लीकेज या अर्थिंग की खराबी की आशंका जताई जा रही है। एहतियात के तौर पर रेलिंग के आसपास विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है। मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं से लगातार अपील की जा रही है कि वे लोहे की रेलिंग को हाथ न लगाएं और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। उधर घटना के बाद कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता भी जताई।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.